झारखंड में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश के आसार; तापमान में भी होगा उतार-चढ़ाव

रांची समेत कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट, अगले दो दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान; सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी रांची। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखाई

रांची समेत कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट, अगले दो दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान; सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी

रांची। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। मौसम में बदलाव के साथ राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 से 23 नवंबर के बीच झारखंड के अलग-अलग जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

लातेहार में सबसे कम 11.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कोडरमा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। ऐसे में दिन के तापमान में कमी आने के साथ सुबह और रात की ठंड भी लोगों को परेशान कर सकती है।

20 और 21 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

  • 17 और 18 नवंबर: राज्य के कई हिस्सों में सुबह कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है। दोपहर और शाम में आंशिक बादल रहेंगे। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
  • 19 नवंबर: आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • 20 नवंबर: चक्रवात का प्रभाव अधिक दिखाई देने की संभावना है। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।
  • 21 नवंबर: राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मध्य झारखंड के रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद के अलावा लातेहार तथा सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • 22 और 23 नवंबर: आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिणी और उससे सटे मध्य झारखंड में बारिश हो सकती है।

रांची में 20 से 22 नवंबर तक बारिश के आसार

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 नवंबर को दोपहर या शाम में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

19 नवंबर को आसमान में बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद 20 और 21 नवंबर को रांची में दो या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 22 नवंबर को भी एक-दो बार बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 23 नवंबर की सुबह कोहरा या कुहासा छाने के बाद आसमान में आंशिक बादल रह सकते हैं।

मौसम बदलने से बढ़ेगी ठंड, सतर्क रहने की जरूरत

चक्रवात के प्रभाव से बारिश और तापमान में बदलाव के कारण राज्य में मौसम का मिजाज बदल सकता है। सुबह और शाम ठंड का एहसास बढ़ने के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषकर बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखें।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.