झारखंड के 13 जिलों में 19 और 20 नवंबर को बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

दक्षिणी और मध्य झारखंड में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश, चाईबासा में सबसे अधिक 31.8 डिग्री और लातेहार में सबसे कम 13.1 डिग्री तापमान दर्ज रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों

दक्षिणी और मध्य झारखंड में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश, चाईबासा में सबसे अधिक 31.8 डिग्री और लातेहार में सबसे कम 13.1 डिग्री तापमान दर्ज

रांची: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में 19 और 20 नवंबर को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से दक्षिणी और मध्यवर्ती झारखंड के जिलों में देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 13 जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद शामिल हैं। इन जिलों में 19 और 20 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

चाईबासा सबसे गर्म, लातेहार में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में क्षेत्रवार अंतर दर्ज किया गया। चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची में सुबह कुहासा, दोपहर में खिली धूप

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से आंशिक बादल छाए रहे। सुबह हल्का कुहासा देखने को मिला, जबकि दोपहर बाद आसमान साफ होने के साथ धूप खिल गई। हालांकि, दिन के दौरान हल्की ठंड का एहसास बना रहा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची27°C13.6°C
जमशेदपुर30.6°C18°C
डाल्टनगंज31.2°C16.5°C
बोकारो28.5°C16.5°C
चाईबासा31.8°C17°C

मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद नवंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। बारिश के साथ तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.