Jharkhand Weather: 3 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना; बालूमाथ में 111.5 मिमी बारिश

रांची, 30 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों

रांची, 30 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 3 नवंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश और बादल के कारण कई इलाकों में ठंडक बढ़ गई है।

बालूमाथ में सबसे ज्यादा 111.5 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक 111.5 मिलीमीटर बारिश लातेहार जिले के बालूमाथ में दर्ज की गई। इसके अलावा कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है।

बारिश वाले प्रमुख स्थानों में कुरडेग में 90.6 मिमी, डाल्टनगंज में 75 मिमी, गारू में 60.4 मिमी, धालभूमगढ़ में 50 मिमी, घाटशिला में 46 मिमी, चंदनक्यारी में 46.2 मिमी, गुडाबांधा में 46.2 मिमी, पुटकी डीवीसी में 44 मिमी और नंदाडीह में 42.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं चंदवा में 41.6 मिमी, गोविंदपुर में 41 मिमी, भवनाथपुर में 40.6 मिमी, सिमडेगा में 39.6 मिमी, बड़कीसुरैया में 39.4 मिमी, पांकी में 39.4 मिमी, जगन्नाथपुर में 38.8 मिमी, नाला में 38.6 मिमी और चैनपुर में 38.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रांची में सुबह छाए रहे बादल, कुहासा भी दिखा

राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कुहासा भी देखने को मिला। हालांकि बाद में कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन दोपहर बाद फिर से बादल छा गए।

लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण रांची समेत कई इलाकों में मौसम में ठंडक महसूस की गई।

रांची का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची21.8°C19.6°C
जमशेदपुर25°C21.8°C
डाल्टनगंज22.6°C19.9°C
बोकारो26.5°C21.2°C
चाईबासा26.4°C20.2°C

3 नवंबर तक बना रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी झारखंड के कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। 3 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम साफ होने के बाद ही तापमान में स्पष्ट गिरावट देखने को मिल सकती है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.