झारखंड में तीन दिन बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, बारिश के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

9 से 11 नवंबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, इसके बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक आ सकती है गिरावट रांची, 08 नवंबर। झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के

9 से 11 नवंबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, इसके बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक आ सकती है गिरावट

रांची, 08 नवंबर। झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में फिर दो से तीन डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने रविवार को जारी पूर्वानुमान में बताया कि 9 से 11 नवंबर के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद आसमान साफ होने पर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

चाईबासा सबसे गर्म, लातेहार में सबसे कम तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

सुबह कुहासा, दोपहर में धूप से मिली राहत

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। हालांकि, सुबह के समय कुहासा छाया रहा और लोगों को कनकनी महसूस हुई। दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
रांची27.2°C15.0°C
जमशेदपुर31.2°C17.9°C
डालटनगंज30.2°C17.5°C
बोकारो28.1°C16.1°C
चाईबासा32.4°C18.2°C

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सुबह और रात के समय ठंड से बचाव की तैयारी रखना जरूरी होगा।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.