राष्ट्रीय वुडबाल चैंपियनशिप में झारखंड की टीम दिखाएगी दम, पांच खिलाड़ी पंजाब रवाना

21 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल चैंपियनशिप, बंटी टोप्पो संभालेंगे झारखंड टीम की कमान, सरवर अंसारी होंगे कोच रांची: 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की पांच सदस्यीय पुरुष टीम पंजाब के लिए रवाना हो

21 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल चैंपियनशिप, बंटी टोप्पो संभालेंगे झारखंड टीम की कमान, सरवर अंसारी होंगे कोच

रांची: 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की पांच सदस्यीय पुरुष टीम पंजाब के लिए रवाना हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 22 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

झारखंड टीम की कमान बंटी टोप्पो को सौंपी गई है। टीम में राजेश गोप, नितिश कुमार, बिलास बारला और सौरव तिर्की शामिल हैं। वहीं, सरवर अंसारी टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे।

टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने और प्रतियोगिता के लिए उनका मनोबल मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रैक एंड फील्ड ट्रैक सूट कंपनी के निदेशक शिवकांत पाठक ने सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और जर्सी प्रदान की। खेल सामग्री मिलने के बाद खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए पंजाब रवाना किया गया।

झारखंड के खिलाड़ियों को उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए वे पदक जीतने में सफल होंगे। टीम के रवाना होने से राज्य के वुडबाल खेल प्रेमियों में भी उत्साह है।

झारखंड वुडबाल टीम के खिलाड़ी

  • कप्तान: बंटी टोप्पो
  • राजेश गोप
  • नितिश कुमार
  • बिलास बारला
  • सौरव तिर्की
  • कोच: सरवर अंसारी
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.