KBC के 31वें एपिसोड में नजर आईं सिमडेगा की रेशमा लकड़ा, बोलीं- ‘सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी’

सिमडेगा: लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 31वें एपिसोड में सिमडेगा की रेशमा लकड़ा ने हिस्सा लेकर झारखंड के इस आदिवासी बहुल जिले की पहचान को देश के बड़े मंच पर सामने रखा। सिमडेगा के बड़की छापर की रहने वाली रेशमा वर्तमान

सिमडेगा: लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 31वें एपिसोड में सिमडेगा की रेशमा लकड़ा ने हिस्सा लेकर झारखंड के इस आदिवासी बहुल जिले की पहचान को देश के बड़े मंच पर सामने रखा। सिमडेगा के बड़की छापर की रहने वाली रेशमा वर्तमान में शहर के ठाकुरटोली में रहती हैं।

शो में रेशमा का मुकाबला नोएडा के प्रशांत कुमार से हुआ। प्रशांत कुमार ने बाजी मारते हुए हॉट सीट पर जगह बनाई। हालांकि, रेशमा ने अपने आत्मविश्वास और बातचीत के अंदाज से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

‘सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी’

KBC के मंच पर अपना परिचय देते हुए रेशमा ने कहा, “सिमडेगा की मैं छोरी हूं, सब पर भारी पड़ूंगी।” उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया।

कार्यक्रम के दौरान अमिताभ बच्चन ने रेशमा से सिमडेगा के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि सिमडेगा झारखंड का छोटा और आदिवासी बहुल जिला है। उन्होंने अपने गांव बड़की छापर का भी जिक्र किया और इसे हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान दिलाई।

सलीमा टेटे का भी किया जिक्र

रेशमा ने बातचीत के दौरान भारतीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सलीमा टेटे बड़की छापर गांव की रहने वाली हैं और वह खुद भी इसी गांव से ताल्लुक रखती हैं। सलीमा का नाम सामने आते ही दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

इस दौरान रेशमा ने सिमडेगा की हॉकी के साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को भी देश के सामने रखा।

सामाजिक वानिकी विभाग में हैं प्रधान वनरक्षी

रेशमा लकड़ा वर्तमान में सामाजिक वानिकी विभाग में प्रधान वनरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने संत जोंस स्कूल, फरसाबेड़ा से पढ़ाई की और सिमडेगा कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की।

रेशमा ने बताया कि KBC के लिए चयन प्रक्रिया के तहत 20 मई को लखनऊ में उनका ऑडिशन हुआ था, जहां उनसे 20 सवाल पूछे गए। उन्हें चयन की जानकारी रक्षाबंधन के दिन मिली। इसके बाद वह अपने पति गौरव बेक के साथ 9 सितंबर को मुंबई पहुंचीं और 10 व 12 सितंबर को KBC के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

रेशमा के KBC मंच पर पहुंचने और सिमडेगा की हॉकी पहचान का उल्लेख करने से जिले में खुशी का माहौल है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.