MP Tribal Children Death: मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत पर इरफान अंसारी का हमला, बोले- स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करना सरकार की पहली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उच्चस्तरीय जांच और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की। MP Tribal Children Death: बच्चों की मौत पर इरफान अंसारी का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उच्चस्तरीय जांच और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की।

MP Tribal Children Death: बच्चों की मौत पर इरफान अंसारी का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची, 11 सितंबर: मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत बेहद पीड़ादायक है। बच्चे किसी एक राज्य के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह स्वयं मध्य प्रदेश जाकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेंगे और जरूरतमंद बच्चों की मदद करेंगे।

गंदे पानी और मलेरिया से मौत पर जताई चिंता

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि गंदे पानी, मलेरिया और कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण किसी बच्चे की जान जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली जिम्मेदारी लोगों की जान बचाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि राजनीति करना।

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि गरीब और आदिवासी परिवारों को बेहतर इलाज, जरूरी दवाएं और शिक्षा उपलब्ध कराने के बजाय उनके दर्द की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों और कमजोर वर्गों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग

इरफान अंसारी ने मध्य प्रदेश सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाकर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

उन्होंने मृतक बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में स्वच्छ पेयजल, मलेरिया नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल मजबूत करने की जरूरत बताई।

जरूरत पड़ी तो MP जाएंगे इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो वह स्वयं मध्य प्रदेश जाकर प्रभावित क्षेत्रों और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेंगे। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों की हरसंभव मदद करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में बच्चों की जान जाना चिंता का विषय है और ऐसी परिस्थितियों में सरकारों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करना चाहिए।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.