राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का आयोजन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने खिलाड़ियों से किया संवाद

रांची के मोरहाबादी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन और SAI ने कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बच्चों और युवा खिलाड़ियों से संवाद किया… राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का कार्यक्रम, संजय सेठ ने खिलाड़ियों से

रांची के मोरहाबादी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन और SAI ने कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बच्चों और युवा खिलाड़ियों से संवाद किया…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन का कार्यक्रम, संजय सेठ ने खिलाड़ियों से किया संवाद.

रांची, 29 अगस्त 2026। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को मोरहाबादी में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संयुक्त तत्वावधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के महान हॉकी खिलाड़ी के योगदान को याद किया।

बच्चों और युवा खिलाड़ियों से किया संवाद

इस अवसर पर संजय सेठ ने मौजूद बच्चों और युवा खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन बनाए रखने और निरंतर अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि इसके जरिए खिलाड़ी राज्य और देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

झारखंड में खेल संस्कृति मजबूत करने का संकल्प

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन और भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने तथा खेल संस्कृति को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे, एसके पांडे, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, अमरेंद्र दत्त, शैलेन्द्र दुबे और प्रभात रंजन तिवारी मौजूद रहे। वहीं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के कोच जगन टोपनो, कमलेश तिवाना, सोमेन्द्र कुमार और चंदन मेहता सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.