राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, राजेश और बंटी-नितिश ने दिलाए दो स्वर्ण पदक

पंजाब में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित 21वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्ट्रोक इवेंट में जीता गोल्ड, पदक विजेताओं को वुडबॉल इंडिया के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित रांची। पंजाब में आयोजित 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों

पंजाब में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित 21वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने स्ट्रोक इवेंट में जीता गोल्ड, पदक विजेताओं को वुडबॉल इंडिया के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

रांची। पंजाब में आयोजित 21वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। 19 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता के स्ट्रोक इवेंट में झारखंड को दोनों गोल्ड मेडल मिले। एकल मुकाबले में राजेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि युगल स्पर्धा में बंटी टोप्पो और नितिश कुमार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

राजेश कुमार ने सिंगल्स में जीता स्वर्ण

चैंपियनशिप के स्ट्रोक इवेंट के एकल मुकाबले में राजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, डबल्स स्पर्धा में बंटी टोप्पो और नितिश कुमार ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

वुडबॉल इंडिया के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर वुडबॉल इंडिया के महासचिव अजय सोनटके, कोषाध्यक्ष प्रवीण मानवटकर और सीईओ सुदीप मानवटकर ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के महासचिव गोविंद झा, सुभाष सिंह, संजीव कुमार, अशोक चौबे, सोहिनी राय, सरवर अंसारी और देवपूजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.