National Youth Festival 2027: रांची में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

रांची। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ऑड्रे हाउस, रांची में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सामूहिक लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता

रांची। राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ऑड्रे हाउस, रांची में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सामूहिक लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

DDC संजय भगत ने किया उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची के उप विकास आयुक्त संजय भगत ने किया। इस अवसर पर रांची के एसडीओ कुमार रजत, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार और डॉ. भावना अंबस्था विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता

नुक्कड़ नाटक

  • प्रथम: रंग दर्पण
  • द्वितीय: मास कम्युनिकेशन
  • तृतीय: डीएसपीएमयू

सामूहिक लोकगीत

  • प्रथम: संदीप कंडुलना
  • द्वितीय: आदित्य सिंह
  • तृतीय: राजेश रोशन उरांव

सामूहिक लोक नृत्य

  • प्रथम: मंगल एंड ग्रुप
  • द्वितीय: सुशांति एंड ग्रुप
  • तृतीय: खुशी एंड ग्रुप

कविता लेखन

  • प्रथम: निहारिका शुक्ला
  • द्वितीय: पूजा तिवारी
  • तृतीय: करण कुमार

चित्रकला

  • प्रथम: चैताली कुंडू
  • द्वितीय: चंदन कुमार साहू
  • तृतीय: रक्षानंदा नूर

आयोजन समिति की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. ऋतु राज, डॉ. कमल बोस, डॉ. गौरव अग्रवाल, आशीष बनर्जी, मुकेश सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, डॉ. ऋतु राज, सुश्री श्वेता सिंह, डॉ. कमल बोस और डॉ. गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी युवाओं के प्रयासों की सराहना की गई।

आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक और रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.