Palamu Police Shooting Competition: लातेहार ने जीता खिताब, पलामू तीसरे स्थान पर, जवानों ने दिखाया निशानेबाजी कौशल

पलामू के लेस्लीगंज में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार ने प्रथम, गढ़वा ने द्वितीय और पलामू ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार का दबदबा, पलामू तीसरे स्थान पर पलामू, 22 अगस्त। जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप-8

पलामू के लेस्लीगंज में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार ने प्रथम, गढ़वा ने द्वितीय और पलामू ने तृतीय स्थान हासिल किया।

क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में लातेहार का दबदबा, पलामू तीसरे स्थान पर

पलामू, 22 अगस्त। जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप-8 परिसर में पलामू पुलिस के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में पलामू के अलावा गढ़वा और लातेहार जिले के कुल 30 पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में कुल 13 अलग-अलग इवेंट आयोजित किए गए। जवानों ने तीन अलग-अलग पोजीशन—खड़े होकर, घुटने के बल और लेटकर—निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।

लातेहार बना चैंपियन, गढ़वा उपविजेता

प्रतियोगिता में लातेहार जिला पुलिस ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गढ़वा की टीम उपविजेता रही, जबकि मेजबान पलामू को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता के दौरान इंसास, पिस्तौल और कार्बाइन से कुल 500 राउंड फायरिंग की गई। पलामू के जवान ने कार्बाइन शूटिंग में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

किस जिले ने कितने इवेंट में हासिल किया स्थान?

लातेहार जिला पुलिस ने 6 इवेंट में प्रथम, 2 में द्वितीय और 6 में तृतीय स्थान हासिल किया। पलामू ने 6 इवेंट में प्रथम, 3 में द्वितीय और 3 में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गढ़वा के जवानों ने 1 इवेंट में प्रथम, 8 में द्वितीय और 4 में तृतीय स्थान हासिल किया।

हरिनारायण और लबोदी मरांडी बने बेस्ट शूटर

बेस्ट ऑफ शॉर्ट पिस्टल-रिवॉल्वर का खिताब लातेहार जिला बल के आरक्षी हरिनारायण विश्वकर्मा ने जीता। वहीं बेस्ट ऑफ शॉर्ट कार्बाइन का पुरस्कार पलामू जिला बल के हवलदार लबोदी मरांडी को मिला।

एसपी ने जवानों को किया सम्मानित

शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

एसपी ने कहा कि क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। इस वर्ष पलामू पुलिस को इसकी मेजबानी का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के जरिए पुलिसकर्मियों के निशानेबाजी कौशल, त्वरित प्रतिक्रिया और अनुशासन को परखा जाता है।

उन्होंने पुलिस जवानों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.