पटना में गंगा स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूबीं, 3 के शव बरामद; चौथी की तलाश जारी

पटना के बख्तियारपुर में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूब गईं। 3 के शव बरामद, जबकि 14 वर्षीय आरती की तलाश जारी है। Patna Ganga Drowning: बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की

पटना के बख्तियारपुर में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान 7 बच्चियां डूब गईं। 3 के शव बरामद, जबकि 14 वर्षीय आरती की तलाश जारी है।

Patna Ganga Drowning: बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रानीसराय गांव के पास सोमवार सुबह गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां लापता हो गई थीं।

लापता बच्चियों में से बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 14 वर्षीय आरती कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीमें नदी में लगातार खोज अभियान चला रही हैं।

गंगा स्नान के दौरान एक बच्ची डूबने लगी

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। सावन की सोमवारी को लेकर रानीसराय गांव की सात बच्चियां एक साथ गंगा स्नान करने पहुंची थीं। स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में आगे बढ़ गईं। देखते ही देखते सभी सात बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

स्थानीय लोगों ने 3 बच्चियों को बचाया

बच्चियों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया। ग्रामीणों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां गहरे पानी में लापता हो गईं।

घटना की सूचना मिलने के बाद बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई।

तीन बच्चियों के शव बरामद, आरती की तलाश जारी

खोज अभियान के दौरान बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, आरती कुमारी की तलाश लगातार जारी है।

लापता बच्चियों में राधिका कुमारी की उम्र 16 वर्ष, आरती कुमारी की उम्र 14 वर्ष, नंदनी कुमारी की उम्र 17 वर्ष और बबली कुमारी की उम्र की जानकारी पुलिस के स्तर से सामने आई है।

पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया है।

अवैध खनन से बने गड्ढों का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में कथित अवैध खनन को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि खनन के कारण नदी के किनारे और पानी के अंदर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्नान के दौरान बच्चियां गहरे पानी में चली गईं।

हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कैसे हुआ हादसा

बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा के अनुसार, सातों बच्चियां सोमवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने पहुंची थीं। स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में आगे बढ़ गईं और एक-एक कर डूबने लगीं।

फिलहाल प्रशासन की टीमें लापता बच्ची की तलाश में जुटी हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.