Patna Metro: मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सम्राट चौधरी बोले- आम जनता को न हो परेशानी

पटना, 01 अगस्त: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पटना मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान राजधानी की यातायात व्यवस्था

पटना, 01 अगस्त: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग की प्रमुख परियोजनाओं और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पटना मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान राजधानी की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

मेट्रो निर्माण के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को आवागमन में कम से कम परेशानी हो। इसके लिए पथ निर्माण विभाग, मेट्रो एजेंसियां और जिला प्रशासन बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें।

वैकल्पिक मार्ग और सड़क चौड़ीकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां मेट्रो निर्माण के कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना है, वहां पहले से ही वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं। साथ ही जरूरत के अनुसार सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार, बॉटलनेक हटाने और अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

नेहरू पथ पर बनेगा वेंडिंग जोन

बैठक में नेहरू पथ (बेली रोड) पर सड़क किनारे की गतिविधियों को व्यवस्थित करने और उपयुक्त वेंडिंग जोन चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यातायात बाधित नहीं होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

11 संवेदनशील स्ट्रेच की होगी समीक्षा

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर. पुडुकलकट्टी ने बताया कि नेहरू पथ पर 11 महत्वपूर्ण स्ट्रेच चिन्हित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण कर वास्तविक जरूरत के अनुसार यातायात सुधार कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक कार्य पूरे करने और राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.