National Unity Day 2026: पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा का जलाभिषेक किया और पुष्प अर्पित कर देश

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा का जलाभिषेक किया और पुष्प अर्पित कर देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री को नमन किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया। इन योजनाओं में सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट का विकास, आईआरसीटीसी होटल के साथ रेनफॉरेस्ट, यूनिटी ट्रेल और इको ट्रेल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

182 मीटर ऊंची है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

एकता नगर में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है। यह सरदार पटेल को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में जानी जाती है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने एकता नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

रेनफॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा

प्रधानमंत्री ने एकता नगर के रेनफॉरेस्ट क्षेत्र का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वामन वृक्ष वाटिका का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पौधों एवं पर्यावरण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी ली।

एकता नगर को पर्यटन, पर्यावरण और आधुनिक सुविधाओं के लिहाज से विकसित करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

अहमदाबाद में मेट्रो के दो फेज की आधारशिला

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A और फेज-2B की आधारशिला रखे जाने का भी कार्यक्रम है।

फेज-2A की लंबाई छह किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं। वहीं फेज-2B की लंबाई 3.3 किलोमीटर से अधिक होगी। इसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे।

अहमदाबाद-मेहसाणा रोड होगी आठ लेन

पीएम मोदी करीब 2,600 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन में अपग्रेड और मजबूत करने की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाना है। इससे यात्रा को तेज और सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला

गुजरात में प्रधानमंत्री 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा 361 पूर्ण हो चुके आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा।

करीब 800 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस पहल से चार लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने की बात कही गई है।

4,950 करोड़ की कृषि परियोजनाएं भी होंगी राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री कृषि क्षेत्र से जुड़ी 521 पूरी हो चुकी परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब 4,950 करोड़ रुपये बताई गई है।

इनमें कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस और एकीकृत प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रसंस्करण सुविधाएं शामिल हैं।

बनासकांठा में ‘आलू से सोना’ वाले बयान पर तंज

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए आलू उत्पादन का जिक्र किया था। उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि यहां कोई यह नहीं कहता कि आलू से सोना बनाया जाएगा, क्योंकि बनासकांठा के लोग पहले से ही आलू से आर्थिक लाभ कमा रहे हैं।

इस दौरान सभा में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की जगह चारपाइयों की व्यवस्था की गई थी, जिस पर पीएम मोदी ने भी टिप्पणी की थी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.