रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

रांची, 27 सितंबर । रांची के धुर्वा स्थित तिरिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में रविवार को एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान की पहचान पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर

रांची, 27 सितंबर । रांची के धुर्वा स्थित तिरिल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय में रविवार को एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक जवान की पहचान पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर थाना क्षेत्र के इमलियाटीकर गांव निवासी भुनेश्वर पाल के रूप में हुई है। वह रामलखन पाल के पुत्र थे।

ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली

बताया गया कि भुनेश्वर पाल तिरिल स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपनी आवंटित एके-47 राइफल से गोली चला दी। गोली गर्दन में लगने से गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली चलने की आवाज सुनते ही सीआरपीएफ परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय विधानसभा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके से दो खोखे बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के कारणों की जांच जारी

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह ने जवान की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जवान की गोली लगने से मौत हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.