राष्ट्रीय खेल दिवस पर रांची में 15वीं जिला मलखंब चैंपियनशिप संपन्न हुई। करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आर्यन लोहरा और सीमा कुमारी बने चैंपियन ऑफ चैंपियन…
रांची। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 15वीं रांची जिला मिनी जूनियर, सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका मलखंब चैंपियनशिप शनिवार को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा के परिसर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में रांची जिले के करीब 60 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची जिला मलखंब संघ के संरक्षक एवं जेम्स पब्लिक स्कूल, बालालौंग, नगड़ी के प्रधानाध्यापक सोहन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मलखंब खिलाड़ी शुभम सिंह और अनुशिखा कुमारी ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। मंच संचालन संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार ने किया।
खिलाड़ियों को मलखंब की तकनीक और महत्व की जानकारी
विशिष्ट अतिथि झारखंड मलखंब अकादमी रांची के निदेशक डॉ. अजय झा ने खिलाड़ियों को मलखंब खेल की तकनीक, नियम और महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि कुमारी, अमिका कुमारी तथा वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार और संजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के बाद चयनित रांची जिला बालक-बालिका मलखंब टीम 23 अगस्त को रांची में आयोजित 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी।
मलखंब प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
पोल मलखंब
अंडर-12 बालक वर्ग
- सावन मुंडा
- श्रेयांश कुमार
- प्रिंस कुमार
अंडर-14 बालक वर्ग
- विवेक कुमार
- आदित्य केरकेट्टा
- अमित कुमार
अंडर-17 बालक वर्ग
- सत्यवीर कुमार दास
- रणवीर कुमार दास
- आदित्य कुमार
अंडर-19 बालक वर्ग
- आर्यन लोहरा
- आर्यन महतो
- अरुण बड़ाईक
रोप मलखंब
अंडर-12 बालिका वर्ग
- आस्था कुमारी
- आराधना कुमारी
- काजल कुमारी
अंडर-14 बालिका वर्ग
- रिया कुमारी
- अदिति केरकेट्टा
- चांदनी कुमारी
अंडर-17 बालिका वर्ग
- सीमा कुमारी
- अन्नू कुमारी
- भूमिका कुमारी
अंडर-19 बालिका वर्ग
- अमिका कुमारी
- निधि कुमारी
- प्रीति होरो
अन्य वर्गों के परिणाम
पोल मलखंब अंडर-14 बालिका
- प्रथम: हंसिका कुमारी
- द्वितीय: अन्नू कुमारी
- तृतीय: लवली कुमारी
रोप मलखंब अंडर-17 बालक
- प्रथम: रणवीर कुमार दास
- द्वितीय: सत्यवीर कुमार दास
- तृतीय: आर्यन महतो
हैंगिंग मलखंब अंडर-17 बालक
- प्रथम: सत्यवीर कुमार दास
- द्वितीय: रणवीर कुमार दास
- तृतीय: प्रिंस कुमार
हैंगिंग मलखंब अंडर-19 बालक
- प्रथम: आर्यन लोहरा
- द्वितीय: आर्यन महतो
- तृतीय: आदित्य कुमार
आर्यन लोहरा बने चैंपियन ऑफ चैंपियन
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आर्यन लोहरा और बालिका वर्ग में सीमा कुमारी को चैंपियन ऑफ चैंपियन की उपाधि से सम्मानित किया गया।
वहीं सत्यवीर कुमार दास को रांची जिला मलखंब किंग और अदिति केरकेट्टा को रांची जिला मलखंब क्वीन चुना गया। लवली कुमारी को रांची जिला मलखंब सुंदरी की उपाधि प्रदान की गई।



