रांची में धरना-प्रदर्शन और रैली के लिए अब लेनी होगी अनुमति, जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य की है। आयोजकों को रूट, समय और संभावित भीड़ की जानकारी देनी होगी… Ranchi: रांची जिले में अब धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा आयोजित करने से पहले

रांची जिला प्रशासन ने धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य की है। आयोजकों को रूट, समय और संभावित भीड़ की जानकारी देनी होगी

Ranchi: रांची जिले में अब धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा आयोजित करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। रांची जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आयोजकों को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर या बुंडू की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

प्रशासन के अनुसार, कई बार बिना पूर्व सूचना के धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैलियां आयोजित कर दी जाती हैं। इससे कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन से पहले प्रशासन को सूचना देना और आवश्यक अनुमति लेना जरूरी किया गया है।

रैली और जुलूस के लिए देनी होगी पूरी जानकारी

रांची में रैली या जुलूस आयोजित करने वाले आयोजकों को प्रशासन को पहले से कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी देनी होगी। इसमें रैली का रूट, तारीख, शुरू होने और समाप्त होने का समय तथा संभावित प्रतिभागियों की संख्या शामिल है।

जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों की जानकारी भी प्रशासन को उपलब्ध करानी होगी, ताकि सुरक्षा और यातायात की उचित व्यवस्था की जा सके।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण धरना और विरोध-प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। हालांकि, प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक रास्तों को बाधित करने या आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने आयोजकों से अपील की है कि सभी कार्यक्रम कानून और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही आयोजित किए जाएं।

छात्रों और आम लोगों से भी प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रदर्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले आयोजकों से उसकी वैधानिक स्थिति और प्रशासनिक अनुमति की जानकारी जरूर लें।

प्रशासन ने लोगों से अफवाह या भ्रामक सूचनाओं के आधार पर कोई ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील की है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़े या आम लोगों को परेशानी हो।

राजनीतिक दलों और संगठनों से नियमों का पालन करने की अपील

प्रशासन ने कहा कि पूर्व अनुमति लेने का उद्देश्य शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक कार्यक्रमों को रोकना नहीं है। इसका उद्देश्य प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पहले निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें और समय पर प्रशासन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं.

..

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.