रांची में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, KG से 12वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रांची में 26 सितंबर को KG से 12वीं तक सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल बंद रहेंगे। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी किया। रांची, 25 सितंबर: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रांची में 26 सितंबर को KG से 12वीं तक सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल बंद रहेंगे। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी किया।

रांची, 25 सितंबर: भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। 26 सितंबर को रांची जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश KG से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों पर लागू होगा।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। रांची के लिए मौसम विभाग ने 26 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

सरकारी स्कूलों के शिक्षक-कर्मचारी स्कूल आएंगे

स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी, लेकिन सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा। उन्हें ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी और निर्धारित गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

पहले से निर्धारित परीक्षा पर स्कूल प्रधान लेंगे फैसला

जिला प्रशासन के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई अनिवार्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन को लेकर स्कूल प्रधान अपने स्तर से निर्णय ले सकेंगे।

प्रशासन ने यह फैसला खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों को होने वाली संभावित परेशानी और जोखिम से बचाने के उद्देश्य से लिया है। रांची में लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में पेड़ गिरने और जलजमाव जैसी स्थिति भी सामने आई है।

आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल या संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे।

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को रांची में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही तेज हवाओं की भी संभावना है।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.