Ranchi News: तरंगिणी महिला समिति ने शर्मिला मित्रा को किया सम्मानित, समयबद्धता और सक्रियता की हुई सराहना

Ranchi News: बैंक कॉलोनी चिरौंदी की महिला समिति ‘तरंगिणी’ ने सदस्य सम्मान समारोह में शर्मिला मित्रा को समयबद्धता, प्रतिबद्धता और सक्रियता के लिए सम्मानित किया। Ranchi News: तरंगिणी महिला समिति ने शर्मिला मित्रा को किया सम्मानित रांची: बैंक कॉलोनी, चिरौंदी की महिला समिति ‘तरंगिणी’ के

Ranchi News: बैंक कॉलोनी चिरौंदी की महिला समिति ‘तरंगिणी’ ने सदस्य सम्मान समारोह में शर्मिला मित्रा को समयबद्धता, प्रतिबद्धता और सक्रियता के लिए सम्मानित किया।

Ranchi News: तरंगिणी महिला समिति ने शर्मिला मित्रा को किया सम्मानित

रांची: बैंक कॉलोनी, चिरौंदी की महिला समिति ‘तरंगिणी’ के तत्वावधान में गुरुवार को सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समिति की सदस्य शर्मिला मित्रा को उनकी समयबद्धता, प्रतिबद्धता और सक्रियता के लिए सम्मानित किया गया।

शर्मिला मित्रा को यह सम्मान संस्था की वरिष्ठ सदस्य रीता गिरि ने प्रदान किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष अल्पना बोस और उपाध्यक्ष सुषमा साहु ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

समयबद्धता और सक्रियता के लिए मिला सम्मान

समिति की अध्यक्ष अल्पना बोस ने कहा कि शर्मिला मित्रा की समयबद्धता और सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यों में नियमित रूप से सक्रिय रहने और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने वाले सदस्यों का सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, उपाध्यक्ष सुषमा साहु ने कहा कि शर्मिला मित्रा की नियमितता और हर काम को समय पर पूरा करने की आदत अन्य सदस्यों के लिए भी अनुकरणीय है।

शर्मिला मित्रा ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद शर्मिला मित्रा ने तरंगिणी महिला समिति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से मिला यह सम्मान उनके लिए प्रोत्साहन का काम करेगा।

कार्यक्रम के अंत में सह-सचिव पूनम वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

समारोह में ये सदस्य रहीं मौजूद

सम्मान समारोह में सुधा दास, कुमुद श्रीवास्तव, निर्मला सिंह, दमयंती, पूनम वर्मा, रेणु मेहता, शकुन्ती चौधरी, जयमुनि नाग, सरिता, अर्चना वर्मा, भानु प्रसाद और अनिन्दिता सहित तरंगिणी महिला समिति की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.