छठ पर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 15-16 नवंबर को कई सड़कें रहेंगी बंद; 13 जगह पार्किंग

Ranchi Traffic Plan Chhath 2026: छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का

Ranchi Traffic Plan Chhath 2026: छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात प्लान जारी किया है। 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रांची: छठ महापर्व के दौरान राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में परेशानी न हो और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए 15 और 16 नवंबर को कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

यातायात पुलिस के जारी आदेश के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इस दौरान पूर्व निर्धारित नो-एंट्री व्यवस्था भी लागू रहेगी।

इसके अलावा 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश और परिचालन पर भी रोक रहेगी।

इन प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक कई मार्गों पर विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।

  • चांदनी चौक कांके से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रहेगा।
  • फिरायालाल से चडरी तालाब की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • जेल चौक से फिरायालाल जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • रणधीर वर्मा चौक से राजभवन जाने वाले मार्ग पर रोक रहेगी।
  • सीएमपीडीआई चौक से कांके डैम जाने वाले रास्ते पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • ओधड़ बाबा आश्रम और छोटा तालाब से उर्दू लाइब्रेरी होते हुए बड़ा तालाब जाने वाले मार्ग पर प्रतिबंध रहेगा।
  • जैन मंदिर कटिंग से महिला कॉलेज होते हुए बड़ा तालाब जाने वाले रास्ते पर भी वाहन नहीं चलेंगे।
  • लक्ष्मीनारायण मंदिर से ओधड़ बाबा आश्रम जाने वाले मार्ग पर भी रोक रहेगी।
  • जुडिशियल अकादमी और सीटीओ बस्ती (अंजली होटल) से धुर्वा डैम छठ घाट जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।

रांची में 13 जगहों पर होगी पार्किंग

श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने में परेशानी न हो, इसके लिए शहर में 13 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. रणधीर वर्मा चौक से हटानिया तालाब मार्ग पर नगर निगम पार्क के सामने और सड़क किनारे।
  2. एसएनपी आवास चौक मार्ग।
  3. जाकिर हुसैन पार्क मार्ग पर नयाबाजार और वेजिटेबल मार्केट पार्किंग।
  4. राम मंदिर-कांके डैम मार्ग पर सीएमपीडीआई।
  5. गांधी नगर और रॉक गार्डन।
  6. शालीमार बाजार।
  7. शहीद मैदान।
  8. जेल चौक के पास।
  9. लालपुर यातायात थाना के समीप।
  10. सर्जना चौक से फिरायालाल के बीच।
  11. चुटिया में सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में।
  12. बनस तालाब और किशोरगंज चौक मार्ग।
  13. देवेंद्र मांझी चौक के पास।

एंबुलेंस और दमकल वाहनों को मिलेगी छूट

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर शहर के अन्य मार्गों पर भी वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है या कुछ समय के लिए आवाजाही रोकी जा सकती है। हालांकि, एंबुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंधों से छूट रहेगी।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इससे छठ महापर्व के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और व्रतियों को घाटों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.