रांची में सावन के दूसरे सोमवार पर पहाड़ी बाबा मंदिर मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। चाय, बिस्कुट और पानी का वितरण किया गया…
रांची: सावन माह के दूसरे सोमवार के अवसर पर पहाड़ी बाबा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। याकूजा बैटरी स्कूटर शोरूम के समीप आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच निशुल्क चाय, बिस्कुट और पानी का वितरण किया गया।
यह सेवा मीरा अग्रवाल के द्वारा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सावन के पावन महीने में भगवान शिव के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। श्रद्धालुओं को गर्मी और भीड़ के बीच पेयजल एवं अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई।
हर सोमवार लगेगा सेवा शिविर
सेवा के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला। आयोजक की ओर से बताया गया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए इसी तरह सेवा शिविर लगाया जाएगा।
इस अवसर पर मनीषा सर्राफ, निरंजन सर्राफ, बेनी अग्रवाल, सूरज शर्मा, रितेश कुमार, सुरेश चौधरी, कैलाश सिंघानिया और घनश्याम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.



