SGFI National School Games: झारखंड की अंजली कुमारी ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण, 166 किलो वजन उठाकर रचा गौरव

अंडर-19 बालिका 63 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन; स्नैच में 74 और क्लीन एंड जर्क में 92 किग्रा उठाया रांची: नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड की अंजली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण

अंडर-19 बालिका 63 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन; स्नैच में 74 और क्लीन एंड जर्क में 92 किग्रा उठाया

रांची: नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित 70वीं SGFI राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता 2026-27 में झारखंड की अंजली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक चल रही प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग के 63 किलोग्राम भारवर्ग में अंजली ने कुल 166 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।

अंजली कुमारी ने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 92 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह उनका कुल स्कोर 166 किलोग्राम रहा। उन्होंने पंजाब की खिलाड़ी को 6 किलोग्राम और महाराष्ट्र की खिलाड़ी को 8 किलोग्राम के अंतर से पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

इस सत्र में झारखंड का पहला स्वर्ण पदक

अंजली का यह स्वर्ण पदक 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में इस सत्र में झारखंड का पहला स्वर्ण पदक है। उनकी इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में झारखंड के पदकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

अब तक झारखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए हैं। अंजली के स्वर्ण पदक ने राज्य के पदक अभियान को और मजबूत किया है।

कोच और मैनेजर के नेतृत्व में उतरी झारखंड टीम

प्रतियोगिता में झारखंड की भारोत्तोलन टीम ने कोच एवं मैनेजर के रूप में प्रतिनियुक्त श्वेता निशा कुमारी, रणजीत मिश्रा और अनुपमा कुमारी के नेतृत्व में हिस्सा लिया।

अंजली के शानदार प्रदर्शन के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों ने दी बधाई

अंजली कुमारी की इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी मनोज कुमार और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग समेत खेल प्रभाग के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अंजली भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.