कांके में जूनियर बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित, विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
रांची। कांके स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल में राज्य स्तरीय विद्यालयी वुडबॉल प्रतियोगिता के जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल एवं विद्यालय के निदेशक दीपक बांका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा स्ट्रोक लगाकर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि श्रीमती अग्रवाल, दीपा बांका, एकता शारदा, एडिशनल डायरेक्टर एवं प्राचार्या जसमीत कौर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में दीपक बांका, पीके लाला, प्रदेश मानवाधिकार मंच की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोहिनी राय, गोविंद झा, दीपा बांका तथा एकता शारदा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बालक वर्ग का परिणाम
प्रथम स्थान : शारदा ग्लोबल स्कूल, रांची
- यश राज
- हिमांशु जालान
- ममन राज
- आराध्य राज
द्वितीय स्थान : डीएवी टंडवा
- राकेश रंजन
- श्रेयांश पांडेय
- सौरभ राज
- रौनक गुप्ता
- रंधीर हेपर
- रुद्र सिंह
तृतीय स्थान : एमबी स्कूल
- रोहित महतो
- सौरव
- भारत सिंह मुंडा
अन्य प्रतिभागी विद्यालय : डीएवी गांधी नगर
- प्रियांशु रजक
- शिवम कुमार
- रोहित कुमार
- रेवांश कुमार
- शांग लामा
- एम. भारत
अन्य प्रतिभागी :
- शारदा ग्लोबल स्कूल : तेजस्विनी महतो
- गुरु ग्लोबल स्कूल, लोहरदगा : सुसीत उरांव
बालिका वर्ग का परिणाम
प्रथम स्थान : डीएवी गांधी नगर
- सोनाक्षी हांसदा
- जाह्नवी कुमारी
- खुशी कुमारी
- प्रतिल्या कुमारी
- आरोमी कुमारी
- खुशी कुमारी
द्वितीय स्थान : सेंट्रल एकेडमी
- श्रीनिधि उरांव
- श्रेया शर्मा
- सुहानी कुमारी
- दिव्या यादव
- आफिया नाज
- सलोनी हांसदा
- रितिका कुमारी
तृतीय स्थान : गुरु ग्लोबल स्कूल, लोहरदगा
- साक्षी कुमारी
- सुसीता उरांव
- सुलोचना कुमारी
- आकृति उरांव
तृतीय स्थान : शारदा ग्लोबल स्कूल, रांची
- आराध्या कुमारी
- तेजस्विनी महतो
- अनन्या चौधरी
- जोया नवाज
- पलक किशोर
- पलक कुमारी
- रीत प्रिया
आयोजन में इनका रहा योगदान
प्रतियोगिता को सफल बनाने में सरवर अंसारी, मिथिलेश कुमार सिंह, बंटी टोप्पो, देवपूजन, शुभम, मयंक, राजेश, रोहित, अब्बू अब्बास अली, दीपक एमबी, बुंडू एवं मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



