मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह पंचतत्व में विलीन, पिता रत्नेश ने दी मुखाग्नि

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सीठियो श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। पिता रत्नेश सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। रांची: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सीठियो श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। पिता रत्नेश सिंह ने मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

रांची: झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। सीठियो श्मशान घाट पर पिता रत्नेश सिंह ने बेटी को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मंत्री, विधायक, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तृषा सिंह की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा और परिवार के सदस्यों के साथ मौजूद लोगों की आंखें नम नजर आईं।

तृषा सिंह के अंतिम संस्कार में परिवार और परिचितों के अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी पहुंचे। सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

तृषा की अंतिम यात्रा सीठियो श्मशान घाट पहुंची, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। पिता रत्नेश सिंह ने मुखाग्नि देकर बेटी को अंतिम विदाई दी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.