Asian Games 2026: झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के गोल से भारत महिला हॉकी के फाइनल में, दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया

रांची: झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण

रांची: झारखंड की बेटी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे की अगुआई में भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

काकामिगाहारा में खेले गए इस मुकाबले में भारत को पहले दो क्वार्टर में कई मौके मिले, लेकिन दक्षिण कोरिया की गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को गोल करने से रोके रखा। हाफ टाइम तक मुकाबला 0-0 से बराबर रहा।

इशिका ने खोला भारत का खाता

तीसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाते हुए आखिरकार सफलता हासिल की। 44वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के दौरान इशिका ने शानदार फिनिश कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम ने दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाए रखा।

कप्तान सलीमा टेटे ने दागा शानदार गोल

चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने अपने शानदार खेल का परिचय देते हुए 48वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल किया। सलीमा ने दाईं ओर से बेहतरीन रन बनाते हुए गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।

इसके बाद दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। अंतिम सीटी बजते ही भारत ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

2 अक्टूबर को चीन से होगा फाइनल मुकाबला

भारत अब 2 अक्टूबर 2026 को फाइनल में चीन का सामना करेगा। चीन ने पहले सेमीफाइनल में मेजबान जापान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

भारत के पास 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। भारत ने इससे पहले 1982 में दिल्ली एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।

ओलंपिक क्वालीफिकेशन के लिहाज से भी अहम फाइनल

एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करने का अवसर मिलेगा। ऐसे में चीन के खिलाफ होने वाला फाइनल भारत के लिए पदक के साथ-साथ ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

सलीमा टेटे के शानदार प्रदर्शन से झारखंड में खुशी

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली हैं और राज्य की हॉकी पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार मजबूत कर रही हैं। दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके गोल के बाद झारखंड के हॉकी प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

हॉकी झारखंड की ओर से भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने पर बधाई और स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.