झारखंड में 5 से 7 अक्टूबर तक सात जिलों में हल्की बारिश के आसार, 4 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ

रांची, 1 अक्टूबर: झारखंड में फिलहाल मौसम साफ रहने के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 7 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

रांची, 1 अक्टूबर: झारखंड में फिलहाल मौसम साफ रहने के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 7 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सात जिलों में 5 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 5 अक्टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 6 और 7 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी के साथ दक्षिण-पूर्वी जिलों में भी गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 4 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

रांची में दिन में गर्मी, सुबह-शाम राहत

गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहे। इससे दिन में हल्की गर्मी और उमस महसूस हुई। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से ठंडक का अहसास होने लगा है।

रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 34.1 और न्यूनतम 24 डिग्री, डाल्टनगंज में 33 और 22.9 डिग्री, बोकारो में 32.2 और 24.5 डिग्री तथा चाईबासा में 34 और 22.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.