डीजीपी तदाशा मिश्रा की उच्चस्तरीय बैठक, जमशेदपुर बैंक लूट और गोलीकांड की जांच तेज करने के निर्देश

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जमशेदपुर बैंक लूट, गोलीकांड और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पूर्वी सिंहभूम, 1 अक्टूबर: झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जमशेदपुर बैंक लूट, गोलीकांड और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

पूर्वी सिंहभूम, 1 अक्टूबर: झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में हाल के आपराधिक मामलों, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। डीजीपी ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिष्टुपुर के सीएच एरिया स्थित पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब के आवास पर आयोजित बैठक में दोनों जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई।

केनरा बैंक लूट और रेस्टोरेंट गोलीकांड की समीक्षा

डीजीपी ने विशेष रूप से जमशेदपुर के केनरा बैंक लूटकांड और मरीन ड्राइव स्थित रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी की जांच की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से दोनों मामलों में अब तक हुई कार्रवाई, संदिग्धों की पहचान और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि घटनाओं में शामिल अपराधियों और गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

संगठित अपराध पर कार्रवाई और मजबूत करने का निर्देश

बैठक में संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की रणनीति पर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने खुफिया तंत्र को मजबूत करने, संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और शहर के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस की सक्रियता ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो और अपराधियों के बीच कानून का भय बना रहे।

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था

आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए डीजीपी ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती पहले से सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में कोल्हान प्रक्षेत्र के कई वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.