जयराम महतो को मिली पीएचडी की डिग्री, अब नाम के आगे लगेगा ‘डॉक्टर’

धनबाद। झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी की डिग्री प्रदान की। इसके साथ

धनबाद। झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU), धनबाद के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पीएचडी की डिग्री प्रदान की। इसके साथ ही अब उनके नाम के आगे ‘डॉक्टर’ की उपाधि जुड़ गई है।

राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के साथ शोध कार्य पूरा करना जयराम महतो के शैक्षणिक सफर का अहम पड़ाव माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है।

अंग्रेजी विषय में पूरी की पीएचडी

जयराम महतो ने BBMKU के अंग्रेजी विभाग से पीएचडी पूरी की है। उन्होंने हाल ही में अपनी थीसिस का अंतिम वाइवा दिया था। विश्वविद्यालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

राजनीति के साथ शिक्षा पर भी दिया ध्यान

डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जयराम महतो राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। इन जिम्मेदारियों के बीच उच्च शिक्षा और शोध कार्य पूरा करना उनकी शैक्षणिक उपलब्धि को खास बनाता है।

पीएचडी की डिग्री मिलने के बाद जयराम महतो की पहचान अब विधायक के साथ डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त जनप्रतिनिधि के रूप में भी होगी। उनकी इस सफलता को समर्थक शिक्षा और सार्वजनिक जीवन के बीच संतुलन बनाने के उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.