लायन सुनील कुमार वर्मा बने लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर के अध्यक्ष, 30 नए सदस्य जुड़े

लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह संपन्न लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर के चौथे क्लब इंस्टालेशन समारोह में सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। 30 नए सदस्यों का स्वागत हुआ… रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य

लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह संपन्न

लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर के चौथे क्लब इंस्टालेशन समारोह में सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। 30 नए सदस्यों का स्वागत हुआ…

रांची: लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर का चौथा क्लब इंस्टालेशन समारोह होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर ला. सुनील कुमार वर्मा ने अध्यक्ष, ला. प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने सचिव और ला. बिरेंद्र कुमार चौधरी ने कोषाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

30 नए सदस्यों का क्लब में स्वागत

समारोह के दौरान लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर से जुड़े 30 नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। क्लब के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्लब की गतिविधियों को और मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में ला. शुभ्रा मजूमदार, ला. कंचन साहू, ला. सुजीत कुमार, ला. संजय कुमार, ला. राहुल वर्मा, ला. गणेश प्रसाद सिंह और ला. सुबोध चौधरी समेत क्लब के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

संयम जैन बने लायंस क्लब ऑफ रांची यूथ विंग के अध्यक्ष

इंस्टालेशन समारोह के दौरान क्लब की ओर से प्रायोजित लायंस क्लब ऑफ रांची यूथ विंग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसमें ला. संयम जैन को अध्यक्ष, ला. रोहन साहा को सचिव और ला. रोहन चौधरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

क्लब पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई टीम सामाजिक सेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.