डीएवी गांधीनगर में बिरसा मुंडा और महात्मा एनडी ग्रोवर की जयंती पर संयुक्त आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस और शैक्षिक चेतना का दिखा संगम, विद्यार्थियों ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प रांची, 15 नवंबर। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) और डीएवी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ

जनजातीय गौरव दिवस और शैक्षिक चेतना का दिखा संगम, विद्यार्थियों ने महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

रांची, 15 नवंबर। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) और डीएवी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ एवं शिक्षाविद् महात्मा एनडी ग्रोवर की 103वीं जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में जनजातीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। वहीं, महात्मा एनडी ग्रोवर के शिक्षा, सेवा, त्याग और चरित्र निर्माण से जुड़े विचारों को भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को स्वाभिमान के साथ जीने का संदेश दिया, जबकि महात्मा एनडी ग्रोवर ने स्वाभिमानपूर्ण जीवन के लिए शिक्षा का मार्ग दिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए उनका संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करता है। वहीं, महात्मा ग्रोवर का जीवन शिक्षा, सेवा और चरित्र निर्माण के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, नैतिक निष्ठा, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन ने जनजातीय गौरव और शिक्षा के महत्व को एक साथ सामने रखते हुए विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.