दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर स्वदेशी जागरण मंच ने दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

रांची जिला कार्यालय में चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, वक्ताओं ने कहा- स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्रहित के विचार आज भी प्रासंगिक रांची: स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं महान विचारक परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से

रांची जिला कार्यालय में चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन, वक्ताओं ने कहा- स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्रहित के विचार आज भी प्रासंगिक

रांची: स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रचिंतक एवं महान विचारक परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रांची स्थित स्वदेशी जागरण मंच के जिला कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने स्वदेशी, स्वावलंबन, श्रमिक कल्याण और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर सशक्त एवं समृद्ध भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की थी। उनके विचार आज भी आर्थिक स्वतंत्रता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वदेशी को केवल विचारों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने व्यवहार, व्यापार और जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना ही दत्तोपंत ठेंगड़ी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक आलोक सिंह, रांची जिला संयोजक अंचल तिवारी, एनपी सिंह, संजय प्रसाद, रोहित शर्मा, आनंद राज, अमृत टोप्पो, बुधनी टोप्पो, रजनी मुंडा सहित कई स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.