राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप के लिए झारखंड की योग टीम जयपुर रवाना

रांची: 51वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की योग टीम गुरुवार को राजस्थान के जयपुर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 अक्टूबर तक योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन

रांची: 51वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की योग टीम गुरुवार को राजस्थान के जयपुर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 अक्टूबर तक योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के सहयोग से किया जाएगा।

झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारियों के रूप में राहुल पोद्दार, वंदना कुमारी, कुमार सुजीत, सारिका कुमारी और अमन कुमार भी जयपुर रवाना हुए हैं।

योग फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक आमसभा में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की ओर से सीईओ संजय कुमार झा और महासचिव आदित्य कुमार सिंह भी टीम के साथ जयपुर गए हैं।

टीम के रवाना होने के अवसर पर झारखंड योग संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट प्रदान किए और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

झारखंड योग टीम में शामिल खिलाड़ी

8-10 वर्ष बालक वर्ग

  1. दीप एक्का
  2. सुधांशु कुमार
  3. त्रिज्य दास

8-10 वर्ष बालिका वर्ग

  1. शानवी साव
  2. आशिकी दास
  3. दिशा साह

10-12 वर्ष बालक वर्ग

  1. अमन कुमार पांडे
  2. अभिनव मंडल
  3. स्वस्तिक आनंद

10-12 वर्ष बालिका वर्ग

  1. अनाबिया रफिक्यू
  2. नेहा कुमारी
  3. जोया पांडे

12-14 वर्ष बालक वर्ग

  1. सप्तऋषि मुखर्जी
  2. उत्तम तिवारी
  3. शिवा दत्ता

12-14 वर्ष बालिका वर्ग

  1. श्रेया सिंह
  2. आदित्री सिंह
  3. अंशिका कुमारी

14-16 वर्ष बालक वर्ग

  1. ओम कुमार रजक
  2. उत्सव आनंद
  3. रोहन प्रसाद

14-16 वर्ष बालिका वर्ग

  1. कविता मुंडा
  2. जसप्रीत कौर
  3. रिया शर्मा

16-18 वर्ष बालक वर्ग

  1. साहब कुमार
  2. दुर्गेश कुमार गुप्ता
  3. दुर्गा शर्मा

16-18 वर्ष बालिका वर्ग

  1. अंदेशा सिंह
  2. दीक्षा सोनकर
  3. तितली कोई

प्रोफेशनल वर्ग, अंडर-30

  1. वंदना कुमारी

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.