Giorgia Meloni Record: लगातार 1413 दिन PM रहकर मेलोनी ने बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

Giorgia Meloni Record: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार 1413 दिन सत्ता में रहकर नया रिकॉर्ड बनाया। PM नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को बधाई देते हुए भारत-इटली संबंधों का भी जिक्र किया… Giorgia Meloni Record: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश की राजनीति

Giorgia Meloni Record: इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार 1413 दिन सत्ता में रहकर नया रिकॉर्ड बनाया। PM नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को बधाई देते हुए भारत-इटली संबंधों का भी जिक्र किया…

Giorgia Meloni Record: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम किया है। मेलोनी की सरकार ने शुक्रवार को लगातार 1413 दिन सत्ता में रहने का रिकॉर्ड बनाया। 1946 में इटली गणराज्य बनने के बाद यह किसी एक कैबिनेट का सबसे लंबा लगातार कार्यकाल है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है।

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जॉर्जिया मेलोनी को लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि इटली के लोगों के उनके नेतृत्व के प्रति भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि मेलोनी की दोस्ती ने भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए आगे भी मिलकर काम करने की उम्मीद जताई और मेलोनी को आने वाले वर्षों के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं।

मेलोनी ने तोड़ा सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड

जॉर्जिया मेलोनी ने लगातार सत्ता में रहने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार 2001 से 2005 के बीच कुल 1412 दिन सत्ता में रही थी।

मेलोनी ने शुक्रवार को 1413 दिन पूरे करके यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। मेलोनी दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली (FdI) की प्रमुख भी हैं।

जब मेलोनी ने PM मोदी को दी थी बधाई

इससे पहले जून 2026 में जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी थी। उस समय मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूरे कर जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था।

मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

मेलोनी की पार्टी मनाएगी बड़ी जीत का जश्न

मेलोनी की पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली (FdI) ने सरकार के रिकॉर्ड कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार शाम दक्षिणी शहर बारी में बड़ी रैली का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में खुद जॉर्जिया मेलोनी भी भाषण देंगी।

रैली में हजारों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। समर्थकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए करीब 80 बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता बताई गई है।

हालांकि, मेलोनी सरकार के आलोचकों का कहना है कि लंबे समय तक सत्ता में बने रहना ही सरकार की प्रमुख उपलब्धि के तौर पर पेश किया जा रहा है। वहीं, 2027 के चुनाव से पहले इस रैली को पार्टी की राजनीतिक ताकत दिखाने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है।

इटली में औसतन 13 महीने ही चलती हैं सरकारें

इटली का राजनीतिक इतिहास लंबे समय से सरकारों के बार-बार बदलने और राजनीतिक अस्थिरता के लिए जाना जाता है। 1946 में गणराज्य बनने के बाद से देश में करीब 68 सरकारें बन चुकी हैं।

इन सरकारों का औसत कार्यकाल लगभग 13 महीने रहा है। ऐसे में मेलोनी के नेतृत्व वाली तीन दक्षिणपंथी और कंजरवेटिव पार्टियों की गठबंधन सरकार का करीब चार साल तक टिके रहना इटली की राजनीति में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.