रांची, 6 नवंबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनतेरस के पावन अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा, “धनतेरस के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। यह अवसर आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। हर घर में खुशहाली हो और हर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।”
मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों के मंगलमय और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश का हर घर खुशहाली से महक उठे। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पर्व सभी परिवारों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आएगा।
उन्होंने लोगों से धनतेरस का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और आपसी प्रेम के साथ मनाने की अपील की।



