रांची, 7 अक्टूबर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिंदू बिरादरी (दशहरा कमेटी-2026) के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल थे।
वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रांची में दशहरा के अवसर पर मोरहाबादी और अरगोड़ा में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समितियां कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।


