लॉन बॉल्स में झारखंड का जलवा: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में उतरेंगे राज्य के तीन खिलाड़ी

Jharkhand Sports News: 16 नवंबर से ऑकलैंड में होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट सुनील बहादुर और दिनेश महतो के साथ एशियन मेडलिस्ट रेशमा कुमारी भारतीय टीम में शामिल रांची: अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स के मैदान पर एक बार फिर झारखंड के खिलाड़ियों का दमखम

Jharkhand Sports News: 16 नवंबर से ऑकलैंड में होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट सुनील बहादुर और दिनेश महतो के साथ एशियन मेडलिस्ट रेशमा कुमारी भारतीय टीम में शामिल

रांची: अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स के मैदान पर एक बार फिर झारखंड के खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिलेगा। न्यूजीलैंड और भारत के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक ऑकलैंड में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स टेस्ट सीरीज आयोजित होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों दिनेश महतो, कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट सुनील बहादुर और एशियन मेडलिस्ट रेशमा कुमारी का चयन किया गया है। वहीं, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित और कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट पिंकी दिल्ली से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

16 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगी टेस्ट सीरीज

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सीरीज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित रॉयल ओक बाउल्स में खेली जाएगी। इसका आयोजन न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय खेल संस्था Bowls New Zealand के नियंत्रण और दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। प्रत्येक टीम में दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

तीन दिनों में खेले जाएंगे पांच-पांच मुकाबलों वाले तीन टेस्ट

तीन दिवसीय टेस्ट सीरीज में कुल तीन टेस्ट खेले जाएंगे। प्रत्येक टेस्ट में पांच मुकाबले होंगे। इनमें पुरुष पेयर्स, महिला पेयर्स, मिक्स्ड फोर्स और दो मिक्स्ड पेयर्स मुकाबले शामिल हैं। प्रत्येक मैच के लिए 45 मिनट की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

प्रत्येक मुकाबले में जीतने वाली टीम को तीन अंक मिलेंगे। एक टेस्ट जीतने के लिए पांच में से कम से कम तीन मुकाबले जीतना जरूरी होगा। तीन टेस्ट में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम को सीरीज का विजेता घोषित किया जाएगा।

विजेता टीम को मिलेगी मार्लीन कैसल-राजेंद्र बेनहानी ट्रॉफी

इस अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज की विजेता टीम को प्रतिष्ठित Marlene Castle – Rajendra Benhani Trophy प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को भारत और न्यूजीलैंड के बीच लॉन बॉल्स खेल के विकास, खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने और दोनों देशों के खेल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रांची के मैदान में अभ्यास कर रहे चारों भारतीय खिलाड़ी

झारखंड लॉन बॉल्स के महासचिव सह कोच मधुकांत पाठक ने बताया कि भारतीय टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें दिनेश महतो, कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट सुनील बहादुर और एशियन मेडलिस्ट रेशमा कुमारी शामिल हैं। दिल्ली की अर्जुन अवार्डी और कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट पिंकी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। चारों खिलाड़ी इन दिनों रांची के मैदान में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तैयारी में जुटे हैं।

खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम में झारखंड के खिलाड़ियों के चयन पर राज्य के खेल जगत में खुशी है। खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में झारखंड खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक छवि रंजन, झारखंड लॉन बॉल्स के अध्यक्ष शीतल झा, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, संयुक्त सचिव आशीष झा, कोषाध्यक्ष शैलेश सिंह, रितेश झा, बिपिन सिंह, सीडी सिंह, आशु भाटिया, योगेश यादव, अजय नायक, देवेंद्र सिंह, रोहित सिंह, सरोज यादव, शशांक, संजय त्रिपाठी, अजीत कुमार और सिकंदर महतो सहित कई खेल प्रेमी शामिल हैं। सभी ने भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन और झारखंड के खिलाड़ियों की सफलता की कामना की।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.