डोरंडा के मां काली पूजा पंडाल पहुंचे रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री, जिले की सुख-समृद्धि की कामना की

Ranchi News: उपायुक्त ने मां काली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील रांची: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित मां काली पूजा पंडाल में बुधवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री पहुंचे। इस दौरान

Ranchi News: उपायुक्त ने मां काली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित मां काली पूजा पंडाल में बुधवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति और उन्नति की कामना की।

शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं त्योहार

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिलेवासियों को काली पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर होते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी लोगों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाना चाहिए।

पूजा समिति ने जिला प्रशासन का जताया आभार

मां काली पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से मिले सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए उपायुक्त के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्तिमय माहौल रहा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.