Irfan Ansari Meeting: केसी वेणुगोपाल से मिले इरफान अंसारी, SIR-MMDMR समेत झारखंड के मुद्दों पर चर्चा

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। SIR, MMDMR, स्वास्थ्य विभाग और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। Irfan Ansari Meeting: केसी वेणुगोपाल से मिले इरफान अंसारी, SIR-MMDMR समेत झारखंड के मुद्दों पर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नई दिल्ली में कांग्रेस संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। SIR, MMDMR, स्वास्थ्य विभाग और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

Irfan Ansari Meeting: केसी वेणुगोपाल से मिले इरफान अंसारी, SIR-MMDMR समेत झारखंड के मुद्दों पर चर्चा…

रांची, 9 सितंबर। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखंड से जुड़े विभागीय और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

स्वास्थ्य विभाग के कामकाज और योजनाओं की दी जानकारी

इरफान अंसारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात के दौरान झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों और स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे बदलावों की जानकारी दी गई।

उन्होंने जनहित में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, सरकार के प्रयासों और अब तक हुई प्रगति से भी के.सी. वेणुगोपाल को अवगत कराया।

SIR को लेकर लोगों की चिंता का मुद्दा उठा

बैठक में SIR को लेकर आम लोगों में बढ़ती चिंता, परेशानी और आक्रोश का मुद्दा भी उठाया गया। इरफान अंसारी ने इस संबंध में जमीनी स्तर पर सामने आ रही परिस्थितियों की जानकारी वेणुगोपाल के साथ साझा की।

इसके अलावा MMDMR से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न जिलों में कांग्रेस की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों और संगठन की जमीनी गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।

वेणुगोपाल ने दिया संगठन को लेकर मार्गदर्शन

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, के.सी. वेणुगोपाल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संगठन तथा जनहित से जुड़े मामलों पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

मुलाकात के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि वेणुगोपाल का मार्गदर्शन और विश्वास हमेशा उनका मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने झारखंड के हित और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम जारी रखने की बात कही।

मंजूर अंसारी भी रहे मौजूद

बैठक में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मंजूर अंसारी भी मौजूद थे।


Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.