JAC Board Exam 2027: झारखंड में मैट्रिक-इंटर परीक्षा की फीस फिर बढ़ी, दो साल में 40% तक महंगी हुई परीक्षा

Jharkhand Board Exam Fee 2027: जैक बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के परीक्षा शुल्क में 120 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। परीक्षा फॉर्म 12 नवंबर से भरे जाएंगे। बिना विलंब शुल्क के आवेदन

Jharkhand Board Exam Fee 2027: जैक बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के परीक्षा शुल्क में 120 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने से विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। परीक्षा फॉर्म 12 नवंबर से भरे जाएंगे। बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है।

रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा के लिए अधिक शुल्क चुकाना होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार, विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा की तुलना में 120 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा। पिछले दो वर्षों में मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुल्क में करीब 40 फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है।

जैक की ओर से परीक्षा शुल्क की नई दरें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई हैं। इस बार नियमित (Regular) और प्राइवेट (Private) दोनों श्रेणियों के विद्यार्थियों के शुल्क में बदलाव किया गया है। लगातार दूसरे साल फीस बढ़ने से विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

JAC Board Exam 2027: 12 नवंबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

जैक बोर्ड के अनुसार, मैट्रिक और इंटर परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो रही है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 26 नवंबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

विद्यार्थियों को जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना होगा। मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

JAC Matric Exam Fee 2027: मैट्रिक परीक्षा का नया शुल्क

मैट्रिक परीक्षा-2027 के लिए अलग-अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों का शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस के छात्रों को बिना विलंब शुल्क के 1,300 रुपये देने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों तथा नियमित छात्राओं के लिए निर्धारित शुल्क 1,100 रुपये है।

विद्यार्थी श्रेणी202520262027
रेगुलर छात्रा₹740₹980₹1,100
ओबीसी, एससी, एसटी छात्र₹740₹980₹1,100
सामान्य व ईडब्ल्यूएस छात्र₹940₹1,180₹1,300
प्राइवेट छात्रा₹940₹1,180₹1,300
प्राइवेट छात्र₹940₹1,180₹1,300

JAC Inter Exam Fee 2027: इंटर परीक्षा के लिए कितना देना होगा शुल्क?

इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए भी जैक ने शुल्क में बढ़ोतरी की है। नियमित छात्राओं और ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को 1,220 रुपये देने होंगे। वहीं, सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस के छात्रों सहित प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1,520 रुपये निर्धारित किया गया है।

विद्यार्थी श्रेणी202520262027
रेगुलर छात्रा₹910₹1,100₹1,220
ओबीसी, एससी, एसटी छात्र₹910₹1,100₹1,220
सामान्य व ईडब्ल्यूएस छात्र₹1,210₹1,400₹1,520
प्राइवेट छात्रा₹1,210₹1,400₹1,520
प्राइवेट छात्र₹1,210₹1,400₹1,520

नोट: ऊपर दी गई सभी दरें बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म जमा करने पर लागू होंगी। निर्धारित तिथि के बाद फॉर्म जमा करने पर सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों को 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क देना होगा।

दो साल में लगातार दूसरी बार बढ़ी परीक्षा फीस

जैक ने वर्ष 2026 में भी मैट्रिक और इंटर समेत नौवीं, 11वीं, मदरसा, मध्यमा और शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षाओं के विभिन्न शुल्क में बढ़ोतरी की थी। पिछले वर्ष परीक्षा शुल्क में लगभग 30 से 32 फीसदी तक की वृद्धि हुई थी। इसके बावजूद वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक बार फिर शुल्क बढ़ा दिया गया है।

इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि पिछले साल बड़ी बढ़ोतरी के बाद महज एक साल के भीतर दोबारा परीक्षा शुल्क बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ी।

हर साल करीब 7.50 लाख विद्यार्थी देते हैं जैक बोर्ड की परीक्षा

झारखंड में प्रत्येक वर्ष लगभग 7.50 लाख विद्यार्थी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल होते हैं। इनमें करीब 4.25 लाख मैट्रिक और 3.25 लाख इंटर के परीक्षार्थी होते हैं। ऐसे में परीक्षा शुल्क में हुई बढ़ोतरी का असर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर पड़ेगा।

जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा से शुल्क वृद्धि के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्यालय बंद है। कार्यालय खुलने के बाद ही इस विषय पर जानकारी दी जा सकेगी।

JAC Board Exam 2027: विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा फॉर्म भरने की शुरुआत: 12 नवंबर 2026
  • बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2026
  • मैट्रिक परीक्षा: फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में संभावित
  • इंटर परीक्षा: फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में संभावित
  • आधिकारिक वेबसाइट: jac.jharkhand.gov.in

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरें, ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.