झारखंड की एथलेटिक्स टीम वर्ल्ड स्कूल गेम्स के ट्रायल के लिए गोवा रवाना

रांची। झारखंड की एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए रविवार को रांची से गोवा रवाना हुई। टीम 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक उत्तरी गोवा के बांबोलिम में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेगी। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से ISF

रांची। झारखंड की एथलेटिक्स टीम आगामी चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए रविवार को रांची से गोवा रवाना हुई। टीम 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक उत्तरी गोवा के बांबोलिम में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेगी। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से ISF 2026 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

झारखंड की टीम में एमानवेल किस्कू, विवेक कुमार, संतोष कुमार और विनीत उरांव शामिल हैं। चयनित भारतीय टीम आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता ISF 2026 में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 8 दिसंबर 2026 तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में प्रस्तावित है। इसमें एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने टीम के गोवा रवाना होने को राज्य के लिए गौरव और उत्साह का अवसर बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर : प्रशिक्षक

टीम के प्रशिक्षक प्रभात रंजन तिवारी ने कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से उन्हें एथलेटिक्स टीम के प्रशिक्षक की जिम्मेदारी दिया जाना उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने तथा उनकी प्रतिभा को उचित दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का प्रयास रहेगा कि वे चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।

रांची से गोवा रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षक में खासा उत्साह देखा गया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने टीम को आगामी चयन प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.