मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार, हालत स्थिर

रांची, 03 अक्टूबर । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें 18 सितंबर की सुबह

रांची, 03 अक्टूबर । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें 18 सितंबर की सुबह बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

हिल व्यू हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्टेबल है। उन्होंने बताया कि सांस लेने में परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी सेहत में सुधार हुआ, हालांकि बीच में कुछ चिकित्सकीय जटिलताएं भी सामने आईं। इसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है। जरूरत के अनुसार उन्हें ऑक्सीजन भी दिया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से उपचार

डॉ. नितेश प्रिया ने बताया कि रूपी सोरेन का उपचार रांची के चिकित्सकों के साथ देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों की सलाह से भी किया जा रहा है। सर गंगाराम हॉस्पिटल, दिल्ली और एआईजी हॉस्पिटल, हैदराबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श के आधार पर उनके उपचार की प्रक्रिया तय की गई है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी स्वास्थ्य स्थिति में उतार-चढ़ाव रहा है। जांच रिपोर्ट में संक्रमण के संकेत भी मिले थे। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और स्वास्थ्य में होने वाले बदलाव के अनुसार आवश्यक चिकित्सा उपाय किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

डॉ. नितेश प्रिया के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और झामुमो के अन्य नेता लगातार अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे हैं। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से अपनी मां की स्वास्थ्य स्थिति तथा उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल रूपी सोरेन की हालत स्थिर है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और आवश्यकता के अनुसार उपचार किया जा रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.