Junior National Hockey Championship 2026: दिल्ली को 4-3 से हराकर झारखंड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

रांची/कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले मुकाबले में


रांची/कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दिल्ली को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पहले मुकाबले में पंजाब से हार का सामना करने वाली झारखंड टीम ने दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी और अंतिम आठ टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली।

झारखंड के लिए इन खिलाड़ियों ने किए गोल

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार आक्रामक खेल दिखाया।

  • सबियन्न कीड़ों – 2 गोल (4वें और 47वें मिनट)
  • सुजीत केरकेट्टा – 1 गोल (48वें मिनट)
  • घूरन लोहरा – 1 गोल (58वें मिनट)

इन गोलों की बदौलत झारखंड ने 4-3 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया।

ग्लेडशन बारला बने प्लेयर ऑफ द मैच

झारखंड के खिलाड़ी ग्लेडशन बारला को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

अब उत्तर प्रदेश से होगी क्वार्टर फाइनल की टक्कर

क्वार्टर फाइनल में अब झारखंड का मुकाबला हॉकी उत्तर प्रदेश से होगा। टीम का लक्ष्य जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश करना है।

हॉकी झारखंड ने दी बधाई

झारखंड टीम की इस शानदार सफलता पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.