झारखंड पुलिसकर्मियों की बदलेगी वर्दी, 15 नवंबर से पहनेंगे शीतकालीन यूनिफॉर्म; पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा निर्देश, सभी जिलों के एसएसपी-एसपी और बटालियन कमांडेंट को भेजा गया पत्र रांची: झारखंड में मौसम में बदलाव और ठंड की शुरुआत को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश

10 मार्च 2027 तक लागू रहेगा निर्देश, सभी जिलों के एसएसपी-एसपी और बटालियन कमांडेंट को भेजा गया पत्र

रांची: झारखंड में मौसम में बदलाव और ठंड की शुरुआत को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश जारी किया है। राज्य के सभी पुलिसकर्मी अब 15 नवंबर 2026 से बंद आस्तीन वाली शीतकालीन यूनिफॉर्म पहनेंगे। यह व्यवस्था 10 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस इकाइयों को निर्धारित तिथि से नई वर्दी व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आईजी प्रोविजन ने जारी किया निर्देश

यह आदेश आईजी प्रोविजन की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रतियां राज्य के सभी एसएसपी, एसपी, बटालियनों के कमांडेंट और अन्य संबंधित पुलिस इकाइयों को भेज दी गई हैं। सभी जिलों और इकाइयों में निर्देश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

मार्च में लागू हुई थी गर्मी की वर्दी

इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने 6 मार्च 2026 को आदेश जारी कर 9 मार्च 2026 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया था। अब मौसम में बदलाव के साथ शीतकालीन वर्दी लागू करने का फैसला लिया गया है।

नए आदेश के अनुसार, 15 नवंबर से 10 मार्च 2027 तक पुलिस पदाधिकारी और जवान बंद आस्तीन वाली यूनिफॉर्म में नजर आएंगे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.