JTET 2026 की परीक्षा 1 नवंबर को, 15 अक्टूबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तारीख तय कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तारीख तय कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से JAC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

पहली पाली में कक्षा 6 से 8 यानी उच्च प्राथमिक स्तर के लिए परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में कक्षा 1 से 5 यानी प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा

JAC ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले पर्याप्त समय लेकर केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली में सुबह 9 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को ट्रैफिक और अन्य संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड अनिवार्य

परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ मूल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन सहित किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

JAC ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। इसे केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

दृष्टिबाधित, सेरेब्रल पाल्सी और दोनों हाथों से दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार श्रुति लेखक की सुविधा भी मिल सकेगी।

इसके लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र और संबंधित आवेदन परीक्षा से पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। प्रमाण पत्र के आधार पर पात्रता निर्धारित होने के बाद श्रुति लेखक की व्यवस्था की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.