एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं के ट्रैप इवेंट में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारत के कुल पदक 47 हुए। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारत के कुल पदक 47 हुए।

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को महिलाओं के ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं।

नीरू ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए और पहला स्थान हासिल किया। चीन की सन यूनोंग ने 26 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक 21 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुषों के ट्रैप में शपथ भारद्वाज आठवें स्थान पर

पुरुषों के ट्रैप फाइनल में भारत के शपथ भारद्वाज 10 शॉट के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उन्होंने शुरुआती 10 शॉट में सात निशाने टारगेट पर लगाए और आठवें स्थान पर रहे।

भारतीय महिला टीम ने जीता सिल्वर

महिलाओं के ट्रैप टीम इवेंट में भी भारत ने रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने कुल 328 अंक हासिल किए। टीम में नीरू ढांडा के साथ आशिमा अहलावत और मनीषा कीर शामिल थीं।

चीन ने 346 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुवैत की टीम 325 अंक के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

एशियन गेम्स में भारत का पांचवां गोल्ड

नीरू ढांडा के स्वर्ण पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या पांच हो गई। यह व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत का पहला गोल्ड बताया गया है। भारत के कुल पदकों की संख्या 47 पहुंच गई है, जिसमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

शूटिंग में भारत का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय निशानेबाजों ने पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीता था। शूटिंग से अब तक भारत को कुल 14 पदक मिल चुके हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.