अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट: सेमीफाइनल में महिला खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, ताउलु में 16 पदक वितरित

खेलगांव में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले; चार स्पर्धाओं में मिले चार स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक रांची। खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुशु स्टेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को महिला खिलाड़ियों के

खेलगांव में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले; चार स्पर्धाओं में मिले चार स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक

रांची। खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया वुशु स्टेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को महिला खिलाड़ियों के बीच सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। सांदा स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक, खेल कौशल और दमखम का प्रदर्शन किया। वहीं, ताउलु स्पर्धा की चार श्रेणियों में पदक विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

ताउलु की चार स्पर्धाओं में 16 पदक

सब-जूनियर छानक्वान ग्रुप-सी में हेमा कुमारी ने स्वर्ण, शानवी केशरी ने रजत, जबकि सौम्या कुमारी और माहि सिंह ने कांस्य पदक जीता। नानक्वान ग्रुप-सी में ललिता कुमारी स्वर्ण, अदिति आनंद रजत तथा अनिका तिवारी और सन्वी कुमारी कांस्य पदक की विजेता बनीं।

छानक्वान ग्रुप-बी में प्राची कुमारी ने स्वर्ण, शिवांगी सिंह ने रजत तथा सायेशा सिंह और आराध्या सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, नानक्वान ग्रुप-बी में विद्या चौहान ने स्वर्ण, काव्या ने रजत तथा रिया तिर्की और पूर्वी किसपोट्टा ने कांस्य पदक हासिल किया।

इस तरह ताउलु की चार स्पर्धाओं में कुल 16 पदक वितरित किए गए। इनमें चार स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।

अतिथियों ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, आर्मी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभय सिंह, विभूति भूषण, प्रियदर्शी अमर, चंचल भट्टाचार्य, शैलेन्द्र दुबे, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, दिनेश यादव, दीपक गोप और दीपक दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का संचालन मुख्य रेफरी दीपक गोप और रत्नेश कुमार के नेतृत्व में तकनीकी अधिकारियों की टीम कर रही है। प्रतियोगिता का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण मंगलवार को अपराह्न दो बजे आयोजित किया जाएगा।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.