पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे CM हेमंत सोरेन

चिटाही में आयोजित विवाह समारोह में नवदंपती को दिया आशीर्वाद, सुखी और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो

चिटाही में आयोजित विवाह समारोह में नवदंपती को दिया आशीर्वाद, सुखी और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो की पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने वर-वधू को विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवदंपती के सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

ढुल्लू महतो के परिवार से की मुलाकात

विवाह समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो, उनके परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने इस पारिवारिक उत्सव में शामिल होकर प्रसन्नता जताई और पूरे परिवार को मांगलिक अवसर की बधाई दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परिवार के साथ शुभकामनाएं साझा कीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.