अस्मिता वुशु प्रतियोगिता में रांची का दबदबा, तीनों वर्गों की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में रांची की टीम बनी चैंपियन, 650 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित रांची। खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट में रांची की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों की

सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में रांची की टीम बनी चैंपियन, 650 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; विजेताओं को पदक और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

रांची। खेलो इंडिया अस्मिता वुशु स्टेट टूर्नामेंट में रांची की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्गों की चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। झारखंड वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में हुआ। रांची ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में पहला स्थान हासिल कर सभी ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची की महापौर रोशनी खलखो और खेल निदेशक छवि रंजन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति जगन्नाथ चोलाकलिंगम और डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बिपिन राय भी उपस्थित रहे।

तीनों वर्गों में रांची अव्वल

प्रतियोगिता के परिणामों में रांची का दबदबा साफ नजर आया। सब जूनियर वर्ग में रांची ने 8 स्वर्ण, 7 रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। चतरा 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य के साथ दूसरे तथा रामगढ़ 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

जूनियर वर्ग में भी रांची ने 7 स्वर्ण, 7 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। चतरा 2 स्वर्ण और 1 कांस्य के साथ दूसरे तथा रामगढ़ 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

सीनियर वर्ग में रांची ने 6 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। गुमला 1 स्वर्ण और 1 रजत के साथ दूसरे तथा कोल्हान 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

650 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चार दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 650 खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। महिला खिलाड़ियों ने ताउलु और सांदा स्पर्धाओं में अपनी तकनीक, कौशल और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में मनरखन ग्रुप के चेयरमैन मनरखन महतो सहित चंचल भट्टाचार्य, सुनील सूर्यात, उदय साहू, मिथिलेश साहू, संजय साहू, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, रत्नेश कुमार गुप्ता, दीपक गोप, शैलेन्द्र दुबे, अनिका सिंह, अमासी बारला, कुणाल साह, डॉ. अंशु साहू, केपी बालियान, विभूति भूषण अमर, विद्यासागर करकेट्टा और शिवेंद्र दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक, मेडल, ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विपुल नायक के ग्रुप और लोक कल्याण केंद्र के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जिला संघों, तकनीकी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। एसोसिएशन ने कहा कि अस्मिता योजना के माध्यम से राज्य की महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सशक्त मंच मिल रहा है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.